
शराब के लिए पैसे न देने पर मां की हत्या... बेटे ने 72 साल की बुजुर्ग को पत्थर से कुचला
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले के येल्दा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी 72 वर्षीय मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. गांव में घटना के बाद सनसनी फैल गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है.
महाराष्ट्र के बीड जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अंबाजोगाई तहसील के येल्दा गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. आरोपी बेटे की पहचान अमृत भानुदास सोनार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, 72 वर्षीय चोत्राबाई भानुदास सोनार अपने बेटे अमृत के साथ गांव में रहती थीं. उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और बेटी की शादी के बाद वह अपने इकलौते बेटे के साथ जीवन गुजार रही थीं. अमृत की शादी भी हो चुकी थी और एक बेटा भी है, लेकिन शराब की लत के चलते वह अपनी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित करने लगा. इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बीड में 'जंगलराज' जैसी बर्बरता, महिला वकील को लाठी और लोहे की पाइप से बुरी तरह पीटा
इसके बाद घर की जिम्मेदारी बूढ़ी मां के कंधों पर आ गई, जो मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह घर चलाती थीं. अमृत को शराब की बुरी लत थी और वह अपनी मां से बार-बार शराब के लिए पैसे मांगता था. 1 मई की रात भी उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब मां ने इनकार कर दिया तो अमृत ने आपा खो दिया. गुस्से में उसने अपनी मां को पास पड़े पत्थर से बेरहमी से कुचल डाला.
इससे मौके पर ही चोत्राबाई की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी अमृत को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







