
'व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में ISI का हाथ', आगबबूला हो रहे ट्रंप को तालिबान सरकार का जवाब
AajTak
व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स पर हमला करने वाला आरोपी अफगानिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है. संदिग्ध का नाम रहमानुल्लाह लकनवाल है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि 2021 में अफगानिस्तान की तालिबान की वापसी के बाद यह शख्स काबुल से अमेरिका पहुंचा था.
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार को व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना में संदिग्ध की पहचान अफगानी नागरिक के तौर पर की गई है. इस घटना में नेशनल गार्ड के दो मेंबर्स को गंभीर चोटें आई थीं. लेकिन अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन आरोपों पर ट्रंप सरकार को जवाब दिया है.
तालिबान सरकार ने व्हाइट हाउस के पास हुए हमले में किसी भी तरह से अफगानिस्तान की कोई भूमिका नहीं है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि जिस संदिग्ध को पकड़ा गया है, उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ट्रेनिंग दी थी.
अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि अमेरिकी हमलावर का अफगानिस्तान से कोई लिंक नहीं है. सबूतों से पता चलता है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने हमलावर को ट्रेनिंग दी थी. हमलावर इस्लामाबाद होते हुए अमेरिका पहुंचा था. इस घटना से किसी भी तरह से अफगानिस्तान को जोड़ना पूरी तरह से गलत है.
बता दें कि अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर तैनात नेशनल गार्ड पर हमलावर ने घात लगाकर हमला किया था. हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर की गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है. उन्होंने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 500 सैनिकों को तैनात करने का निर्देश दिया है. ट्रंप ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका में जिन लोगों ने प्रवेश किया है, उनकी दोबारा जांच होगी.
कौन है हमलावर?

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








