
'वो सरकार से नियंत्रण खो चुके हैं...', शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर साधा निशाना
AajTak
शेख हसीना ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के पास शासन चलाने का अनुभव नहीं है और उनका प्रशासन पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस वास्तव में अपने ही प्रशासन के नियंत्रण में नहीं हैं. हसीना ने कहा कि जो संविधानिक चार्टर वर्तमान सरकार ने लागू किया है, वह जनता की आवाज नहीं बल्कि एक राजनीतिक हथकंडा है जो अधिनायकवाद को वैध ठहराने के लिए बनाया गया है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का कहना है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस प्रशासन के नियंत्रण में नहीं हैं. साथ ही आतंकी गुटों से जुड़े इस्लामवादी गुटों को कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की खुली छूट दी जा रही है.
अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं शेख हसीना ने यूनुस पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश में सच्चा लोकतंत्र तब तक संभव नहीं है, जब तक देश का शासन ऐसे राष्ट्रप्रमुख के हाथ में है जिसके पास जनता का कोई निर्वाचित जनादेश नहीं है.
द वीक मैगजीन के लिए लिखे अपने लेख में अवामी लीग नेता ने कहा कि बांग्लादेश कभी धार्मिक सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बच्चियों और उनकी पार्टी के समर्थकों को निशाना बनाते हुए घृणित हिंसा की दैनिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं.
उन्होंने कहा कि जब हमारे देश पर ऐसे राष्ट्रप्रमुख का शासन हो, जिसके पास कोई निर्वाचित जनादेश नहीं है, जिसने सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगा दिया है. अपने ही करोड़ों नागरिकों को मताधिकार से वंचित कर दिया है और हमारी संविधान व्यवस्था को एक असंवैधानिक चार्टर से खतरे में डाल दिया है , तब सच्चा लोकतंत्र संभव ही नहीं है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मोहम्मद यूनुस सरकार के शुरुआती हफ्तों में ही बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, ईसाई और आदिवासी समुदायों पर हजारों हमले हुए. उन्होंने लिखा कि मंदिरों, मठों और पूजा स्थलों को नष्ट किया जा रहा है, जबकि अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. हसीना ने कहा कि हत्याएं, बलात्कार, लूट और आगजनी अब आम बात हो गई हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि हिज्ब उत-तहरीर जैसे कट्टरपंथी संगठन अब सामाजिक ढांचे में गहराई तक जड़ जमा चुके हैं और वे उन्हीं ताकतों में से हैं जिन्होंने 2016 के हॉली आर्टिजन कैफे हमले को अंजाम दिया था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









