
वो यूरोपियन मुल्क, जिसके डरपोक तानाशाह ने पूरे देश को बंकरों में बदलकर रख दिया, 20 साल के भीतर तैयार हो गए लाखों बंकर
AajTak
दूसरे विश्व युद्ध के बाद सभी देश अपने यहां टूटफूट की मरम्मत में जुटे थे, वहीं एक मुल्क ऐसा था, जिसके तानाशाह ने पूरे के पूरे देश को बंकरों में बदल दिया. तानाशाह एनवर होक्स्हा को डर था कि कहीं दूसरी लड़ाई में देश खत्म न हो जाए. इसलिए नागरिकों को बचाने के लिए उसने बंकर बनवाए. लगभग पौने 2 लाख बंकर बनाने में इतना पैसा खर्च हुआ कि देश वैसे ही तबाह हो गया.
यूक्रेन में कई नए शेल्टर बन चुके हैं, जो बमबारी के समय लोगों की जान बचा सकें. इस देश में लगभग 5 हजार शेल्टर हैं. अब इनका इंस्पेक्शन चल रहा है ताकि एयर स्ट्राइक में कम से कम मौतें हों. यूक्रेन ये तो सब जंग के दौरान हो रहा है, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जिसमें बिना युद्ध के ही इतने बंकर बने कि पूरा का पूरा देश घरों की बजाए बंकरों से भर गया. यूरोपियन देश अल्बानिया में करीब पौने 2 लाख बंकर हैं. काफी बंकरों के चलते यूरोप का ये देश काफी गरीबी में जीता रहा. कुछ समय पहले उसने बंकरों को टूरिस्ट स्पॉट में बदलने की शुरुआत की.
तानाशाह को होने लगा डर
उत्तर-पूर्वी यूरोपियन देश अल्बानिया पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले इटली और फिर जर्मनी का कब्जा हुआ. युद्ध खत्म होने के बाद देश आजाद तो हो गया, लेकिन लगातार गुलामी से वो बुरी तरह से तबाह हो चुका था. अब पहली जरूरत थी- अल्बानिया की तरक्की. हालांकि हुआ कुछ अलग ही. देश की कमान कम्युनिस्ट तानाशाह एनवर होक्सहा के हाथ में आ गई. दूध का जला छाछ भी फूंककर पीता है. यही हाल अल्बानिया के साथ भी हुआ. होक्सहा ने माना कि युद्ध खत्म तो दिख रहा है, लेकिन उनका देश सेफ नहीं है.
रेडी रहने का नारा दिया
उन्होंने अल्बानियन भाषा में एक नारा दिया, जिसका अंग्रेजी अर्थ है, हमेशा तैयार रहो. तैयार किसके लिए? जंग के लिए. होक्सहा को असल में शक था कि उसके पड़ोसी देश जैसे ग्रीस, यूगोस्लाविया, नाटो देश हर कोई मिलकर उसे धोखा दे सकता है. यहां तक कि हमेशा साथ निभाते रहे सोवियत संघ (अब रूस) पर भी उसे संदेह था.
वर्ल्ड वॉर बीतने के साथ ही उसने सबसे रिश्ता तोड़ दिया. यहां तक कि वारसॉ संधि से भी बाहर निकल गया. ये नाटो के जवाब में कम्युनिस्ट देशों का गठबंधन था, जिसमें रूस, चीन जैसे बड़े देश शामिल थे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








