
'वो मेरे Personal Friend हैं...', नेतन्याहू ने PM मोदी के इजरायल दौरे से पहले जमकर की तारीफ
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जाएंगे. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी को अपना ‘व्यक्तिगत मित्र’ बताते हुए भारत को एक वैश्विक शक्ति बताया है. नेतन्याहू ने इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी, दो दिवसीय दौरे पर इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं. इस यात्रा के पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है और भारत को दुनिया की बड़ी ताक़त बताया है. प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर नेतन्याहू बड़े उत्साहित नज़र आ रहे हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘व्यक्तिगत मित्र’ बताया है. यह बड़ा बयान उन्होंने अपनी भारत यात्रा से पहले दिया. नेतन्याहू ने कहा कि हाल के सालों में इजरायल और भारत के बीच गहरे और खास संबंध विकसित हुए हैं, जो दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
नेतन्याहू ने कहा कि इस सप्ताह की उनकी यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच इस खास रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी. उन्होंने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में सम्मानित करते हुए कहा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत दोस्ती है. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि वे समय समय पर फोन पर बातचीत करते हैं और एक-दूसरे के देशों का दौरा भी करते रहते हैं, जिससे संबंधों में निरंतरता बनी रहती है.
उन्होंने यह साफ़ किया कि दोनों देशों के बीच सम्बंधों का ताना-बाना पहले से और भी मजबूत हुआ है और आने वाली मुलाकात के दौरान सरकारों और देशों के बीच सहयोग को और व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. खासतौर पर आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा के क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा.
यह भी पढ़ें: 'ईरान का परमाणु ढांचा पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए', ट्रंप के सामने इजरायली पीएम नेतन्याहू की शर्त
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि दोनों पक्ष समर्पित हैं कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं. यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के स्थिरता और समृद्धि के लिए भी लाभकारी होगी. इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों में एक नया मुकाम माना जा रहा है, जो भविष्य में और गहन सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी इस दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








