
'वॉल्यूम बढ़ाएं...', ममदानी की विक्ट्री स्पीच में हिंदी गाने की धूम, ट्रंप को करारा जवाब; Video
AajTak
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव का चुनाव जीत लिया है. उनकी यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि ट्रंप ने उन्हें हराने की पुरजोर कोशिश की थी. ममदानी ने अपनी विक्ट्री स्पीच में ट्रंप को करारा जवाब दिया और जिस तरीके से अपनी स्पीच का अंत किया, उसकी काफी तारीफ हो रही है.
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उनकी यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि उनके सामने निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो मैदान में थे जिन्हें ट्रंप का भारी समर्थन हासिल था. इस पूरे चुनाव के दौरान ट्रंप लगातार ममदानी को धमकी देते दिखे और हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर ममदानी जीतते हैं तो वो न्यूयॉर्क शहर को दी जानी वाली फेडरल फंडिंग में भारी कटौती करेंगे. ट्रंप की धमकियों और पूरी ताकत लगा देने के बावजूद भी ममदानी जीते हैं और इस जीत को उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसमें भारत की झलक दिखी है.
जीत के बाद ममदानी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए भाषण दिया जिसमें ट्रंप की खूब आलोचना की. जोहरान ममदानी ने अपने भाषण के दौरान ट्रंप की लगातार धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सिर्फ चार शब्द हैं- थोड़ा वॉल्यूम बढ़ाइए (Turn the volume up).
ममदानी ने अपने भाषण का अंत बॉलीवुड की फिल्म धूम के टाइटल ट्रैक 'धूम मचाले' के साथ किया जिसके बजते ही समर्थकों का जोश और हाई हो गया. ममदानी भाषण के बाद समर्थकों की तरफ हाथ हिलाते दिखे और उनके समर्थकों ने भी उसी अंदाज में उन्हें हाथ हिलाकर जवाब दिया.
सोशल मीडिया पर उस पल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बैकग्राउंड में धूम मचाले चल रहा है और ममदानी की पत्नी सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी भी समर्थकों से मिलने आती हैं. वो ममदानी के पास खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती हैं. ममदानी उन्हें गले लगाते हैं और गाल पर किस करते हैं.
इसके बाद ममदानी की मां भारतीय फिल्म मेकर मीरा नायर स्टेज पर आकर अपने बेटे को गले लगाती दिखती हैं. ममदानी के पिता महमूद ममदानी भी स्टेज पर आए और उन्होंने गर्व से अपने बेटे को गले लगाया. जोहरान ममदानी के पिता इंडियन-यूगांडा मूल के हैं और वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं.
ममदानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग अपने मेयर की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'जोहरान ममदानी ने अपनी विक्ट्री स्पीच धूम मचाले गाने के साथ खत्म की...यही मेरा मेयर है.'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








