
वैद्यनाथ धाम में पूजा करने पहुंचे राहुल गांधी, लगने लगे 'मोदी जिंदाबाद' के नारे
AajTak
शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के देवघर पहुंची थी. देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में राहुल गांधी को जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा. राहुल गांधी जैसे ही बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर रहे थे कि, तभी तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगने लगे.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में पूजन करने पहुंचे थे. लेकिन यहां उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए जाने लगे और उन्हीं इस दौरान मंदिर में जाकर पूजा करनी पड़ी. राहुल गांधी ने बेहद ही कम समय में मंदिर में दर्शन किए और जलाभिषेक करके लौट आए. उन्हें मंदिर परिसर से बाहर निकाल कर ले जाने में भी काफी मशक्कत सामना करना पड़ा. सामने आया है कि, राहुल गांधी के साथ तीर्थ पुरोहित महामंत्री को अंदर न जाने देने को लेकर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी थी. उन्होंने एसपी को इसका जिम्मेदार ठहराया और झारखंड सरकार से एसपी के तबादले की मांग की.
राहुल गांधी का हुआ विरोध जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के देवघर पहुंची थी. देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में राहुल गांधी को जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा. राहुल गांधी जैसे ही बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर रहे थे कि, तभी तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 'मोदी जिंदाबाद-राहुल गांधी मुर्दाबाद और भारत माता की जय' के नारे लगाए जाने लगे. तीर्थ पुरोहित ने बताया कि राहुल गांधी को महामंत्री पंडा धर्मरक्षणि सभा देवघर के महामंत्री निर्मल झा के साथ अंदर जाना था, लेकिन देवघर पुलिस प्रशासन ने उन्हें राहुल गांधी के साथ जाने से रोक दिया.
यह भी पढ़िएः 14 फरवरी को यूपी में पहुंचेंगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, 11 दिनों में 20 जिलों का सफर करेगी तय
क्यों हुआ राहुल गांधी विरोध जिसके बाद सभी ने विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद राहुल बहुत ही कम समय में बाबा पर जलाभिषेक करके मन्दिर से बाहर निकले और प्रशासन की ओर से काफी मशक्कत के साथ राहुल गांधी को मन्दिर से बाहर ले जाया गया. तीर्थ पुरोहितों ने एसपी के तबादले की मांग की और कहा कि एसपी के कारण ऐसा हुआ है और हमारे महामंत्री को मन्दिर में प्रवेश नही करने दिया गया. इसके कारण ही राहुल गांधी का विरोध किया गया. उन्होंने झारखण्ड सरकार से एसपी का तबादला करने की मांग की गई है.
झारखंड पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा बता दें कि, राहुल गांधी शुक्रवार को ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ झारखंड पहुंच गए थे. यहां एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पिछली भारत जोड़ो यात्रा RSS और बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ थी, लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांगने के लिए निकाली जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था. उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और 'कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











