
वैक्सीनेशन के मामले में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 23 लाख से ज्यादा लोगों को लगे टीके
AajTak
बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 1 लाख 24 हजार 761 लोगों को वैक्सीन लगाकर उज्जैन ज़िला पहले नंबर पर रहा. दूसरे नंबर पर इंदौर का नाम है जहां 1 लाख 17 हजार 407 लोगों को वैक्सीन लगी है. भोपाल में 80 हजार 100 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है.
मध्य प्रदेश ने वैक्सीनेशन के मामले में एक बार फिर से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बुधवार रात 10 बजे तक 23 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. वैक्सीनेशन महाअभियान पार्ट 2 के पहले ही दिन मध्य प्रदेश ने वैक्सीनेशन का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभियान के पहले दिन रात 10 बजे तक 23 लाख 47 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. इससे पहले 21 जून को मध्यप्रदेश में करीब 17 लाख लोगों को वैक्सीन लगी थी.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












