
विराट कोहली-केएल राहुल की फोटोग्राफर बनीं अनुष्का-अथिया शेट्टी, वायरल हुई फोटो
AajTak
केएल राहुल ने विराट कोहली, इशांत शर्मा और उमेश यादव संग खिंचवाए एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी जबरदस्त पोज देते नजर आ रहे हैं. हालांकि इसी के साथ केएल राहुल ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें सभी की पत्नियां और गर्लफ्रेंड उन्हें देखती नजर आ रही हैं.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों यूके में समय बिता रहे हैं. ऐसे में उनके साथ बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी हैं. भले ही राहुल और अथिया एक दूसरे को दोस्त बताते हों लेकिन लम्बे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड और खेल के बाजारों में गर्म है. अब राहुल ने एक मजेदार फोटो शेयर किया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












