
वित्त मंत्री के ये 10 बड़े ऐलान, पर्यटकों को फ्री वीजा, कोरोना थर्ड वेव से पहले बच्चों का स्पेशल ख्याल
AajTak
कोरोना टाइम में लोगों को विभिन्न स्तर पर राहत पहुंचाने और कोविड-19 की संभावित थर्ड वेब को लेकर सरकार की तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई घोषणाएं की. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ये 10 बड़े ऐलान दिखाते हैं कि सरकार को स्वास्थ्य, पर्यटन, किसान, छोटे शहर और छोटे दुकानदार सभी का पूरा ध्यान है.
कोरोना टाइम में लोगों को विभिन्न स्तर पर राहत पहुंचाने और कोविड-19 की संभावित थर्ड वेब को लेकर सरकार की तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई घोषणाएं की. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ये 10 बड़े ऐलान दिखाते हैं कि सरकार को स्वास्थ्य, पर्यटन, किसान, छोटे शहर और छोटे दुकानदार सभी का पूरा ध्यान है. सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित सेक्टर्स के लिए कुल 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी स्कीम पेश की है. इसमें 8 बड़े मेट्रो शहरों को छोड़कर बाकी छोटे शहरों में स्वास्थ्य या मेडिकल इंफ्रस्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए इससे जुड़ी परियोजनाओं के लिए सरकार लोन गारंटी कवर देगी. ये गारंटी कवर न्यू प्रोजेक्ट या पुराने प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए होगा. किसी प्रोजेक्ट को मैक्सिमम 100 करोड़ का लोन मिल सकेगा जिस पर सरकार की गारंटी 3 साल तक रहेगी. (Photo : Getty) हेल्थ सेक्टर में नए प्रोजेक्ट के लिए सरकार 75% और पुराने प्रोजेक्ट पर 50% का गारंटी कवर सरकार देगी. एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक में दोनों तरह के प्रोजक्ट पर 75% लोन गारंटी सरकार देगी. इसमें हेल्थ सेक्टर के लिए सरकार कुल 50,000 करोड़ की क्रेडिट लाइन देगी. वहीं अन्य सेक्टर को सरकार 60,000 करोड़ की क्रेडिट लाइन देगी. इसमें हेल्थ सेक्टर के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.95% और अन्य क्षेत्र के लिए 8.25% होगी. (Photo : Getty)More Related News













