
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के लिए इमरान को भेजा निमंत्रण
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जलवायु परिवर्तन के मौके पर होने वाले डिजिटल सम्मेलन के लिए निमंत्रण भेजा है. पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीएमओ को इस बारे में जानकारी दी गई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जलवायु परिवर्तन के मौके पर होने वाले डिजिटल सम्मेलन के लिए निमंत्रण भेजा है. पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीएमओ को इस बारे में जानकारी दी गई है. दरअसल बाइडेन ने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर डिजिटल सम्मेलन बुलाया है. इस दौरान ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने को लेकर चर्चा की जाएगी. इस सम्मेलन में तय किया जाएगा कि जलवायु परिवर्तन पर कितनी आक्रामकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए. क्योंकि अमेरिका में इसको लेकर राय बंटी हुई है. जलवायु परिवर्तन का संकट बाइडेन के लिए एक जटिल राजनीतिक चुनौती है. इस पर महामारी राहत पैकेज या अवसंरचना विधेयक की तुलना में उम्मीद वाला परिणाम आने में अधिक कठिनाई होगी.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








