
वाराणसी से 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, PM मोदी सहित सिर्फ इतने कैंडिडेट्स मैदान में
AajTak
वाराणसी लोकसभा सीट पर वोटिंग लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत एक जून को होगी. इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए कुल 41 प्रत्याशियों के नामांकन में से आठ ही वैध पाए गए हैं. इस तरह 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध घोषित किए गए.
वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए 41 प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच के दौरान इनमें से 33 को अवैध घोषित कर दिया गया.
इन वैध नामांकन पत्रों में बीजेपी से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी, अपना दल (कमेरावादी) से गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी से पारसनाथ केसरी, युग तुलसी पार्टी से कोली शेट्टी शिवकुमार सहित दो निर्दलीयों संजय कुमार तिवारी और दिनेश कुमार यादव के नाम शामिल हैं.
श्याम रंगीला का नामांकन भी हुआ खारिज
कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन किया था. उनका नामांकन भी खारिज हो गया है. बताया जा रहा है कि शपथपत्र न देने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है. इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से कुल 41 उम्मीदवर थे.
बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर वोटिंग लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत एक जून को होगी. इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











