
लोनावला: झरने के बहाव में फंसे थे 10 लोग, पानी में बहने से तीन ने गंवाई जान
AajTak
पुणे के लोनावला में पानी के तेज बहाव में एक परिवार के कुछ सदस्य बह गए थे, जिसमें तीन की मौत हो गई. इनके अलावा दो बच्चों की तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था लेकिन रात होने की वजह से ऑपरेशन रोकना पड़ा है. बताया जा रहा है कि पानी की तेज धारा में दस लोग फंस गए थे लेकिन पांच लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.
पुणे जिले के लोनावला में पहाड़ी इलाके में झरने के पास बारिश का आनंद ले रहे एक परिवार ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. पुणे के हडपसर के पांच लोग झरने के पानी के बहाव में बह गए, जिनमें तीन की मौत हो गई और दो की तलाश जारी है. उनकी तलाश की गई लेकिन रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है.
पुणे पुलिस के मुताबिक, हडपसर इलाके के लियाकत अंसारी और यूनुस खान अपने परिवार के 17-18 सदस्यों के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेने लोनावला गए थे. दोनों परिवार इस सुदूर इलाके में झरने के पास थे. यह झरना भुशी डैम के पीछे स्थित है. पहाड़ी इलाका होने की वजह से इस क्षेत्र में बहुत कम ही लोग आते हैं और कोई भी वहां जाने की कोशिश नहीं करता.
यह भी पढ़ें: अचानक आया सैलाब, एक-एक कर बह गया पूरा परिवार... लोनावला बांध के पास 3 ने गंवाई जान, खौफनाक Video
पानी की तेज बहाव में फंस गए थे दस लोग
अंसारी और खान परिवार एक-दूसरे के साथ मानसून का आनंद ले रहे थे. परिवार जिस झरने पर रुका था, वहां पिछले दो-तीन दिनों की भारी बारिश की वजह से पानी का बहाव अचानक तेज हो गया. बताया जाता है कि पानी की तेज धारा में दस लोग फंस गए थे. उनमें से पांच लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे और तेज धारा के बीच वह निकल गए. इसी बीच पांच लोग पानी की तेज बहाव में ही फंस गए और उसके साथ ही बह गए.
शाहिस्ता अंसारी अपने बच्चों के साथ पानी में बह गईं

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












