
लोग बताते थे 'पागल', 19 साल की उम्र में लड़की ने करोड़ों कमाए
AajTak
सोशल मीडिया और मॉडलिंग के जरिए एक लड़की ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. लड़की के पास अब 4 घर है. उनके घर में एक बड़ा सा फार्म है इसमें एक घोड़ा भी रहता है. उनके पास कुत्तों के लिए पूल और शानदार बेडरूम भी है. उनके कार का कलेक्शन 3.58 करोड़ रुपए का है.
19 साल की उम्र में ही एक लड़की करोड़पति बन गई. अब वह लैविश जिंदगी जीती हैं. उनका कहना है कि वह बिना कीमत की चिंता किए कुछ भी खरीद लेती हैं. उनका घर इलाके का सबसे बड़ा घर है. उनके पास 56 करोड़ की प्रोपर्टी है. उनकी कार कलेक्शन भी करोड़ों रुपए की है.
इस लड़की का नाम लिंसे डोनोवन है. अब वह 23 साल की हो गई हैं. अपनी कमाई के पैसों को लिंसे ने इन्वेस्ट करना शुरू किया. उन्होंने कई घर खरीदे.
लिंसे का जन्म अमेरिका के मैरीलैंड में हुआ था. उनका बचपन गरीबी में बीता. लेकिन 18 साल की उम्र में वह फ्लोरिडा शिफ्ट हो गईं. यहीं से लिंसे की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.
लिंसे ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और मॉडलिंग शुरू की और इससे खूब कमाई करने लगीं. उन्होंने कहा- मैं चार प्रॉपर्टी की मालकिन हूं. इनकी मौजूदा कीमत करीब 56 करोड़ रुपए ($7million) है.
पैसों के इन्वेंस्टमेंट के अलावा लिंसे खुद भी लैविश जिंदगी जीती हैं. वह कार की शौकीन हैं. उनके अलग-अलग कारों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 58 लाख रुपए (£391,000) हैं. उन्होंने कहा- मैं रियल एस्टेट, मेक-अप और कपड़ों पर पैसे खर्च करती हूं.
लिंसे ने बताया- मैंने एक दिन में सबसे ज्यादा 3 करोड़ 58 लाख रुपए (£391,000) खर्च किए हैं. लिंसे यह सब बताते हुए उस दिन को भी याद करती हैं, जब उन्होंने करीब 2 करोड़ की गाड़ी खरीदने की इच्छा जताई थी और लोगों ने उन्हें पागल तक करार दे दिया था.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








