
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निभाया 6 साल पुराना वादा, पुलावामा शहीद की बेटी की शादी में भरा मायरा
AajTak
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान हेमराज मीणा की बेटी की शादी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए. न्होंने शादी में अपने भाई की भूमिका निभाई और भात भराई की रस्म के दौरान मायरा लेकर पहुंचे थे. इस शादी में संगोद के विधायक हीरालाल नागर भी पहुंचे थे.
2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF जवान हेमराज मीणा शहीद हो गए थे. अब उनके घर छह सालों बाद खुशियां आई हैं. शहीद जवान हेमराज की बेटी की शादी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे हैं. उन्होंने छह साल पहले हेमराज की पत्नी मधुबाला को दिए वचन को निभाया है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की मौत हो गई थी.
ओम बिरला ने निभाया भाई होने का फर्ज
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मधुबाला के साथ वचन निभाया और बेटी की शादी में पहुंच रस्मों में शामिल हुए. लोकसभा स्पीकर ने भात भराई के रस्म में मायरा (शगुन और तोहफे) लेकर बेटी के विवाह में पूरी श्रद्धा और स्नेह से अपना वादा निभाया.
परंपरा और भावनाओं का संगम
वीरांगना मधुबाला को ओम बिरला ने चुनरी ओढ़ाई. जिसके बाद मधुबाला ने ओम बिरला को माथे पर तिलक लगाया और परंपरा अनुसार आरती की. मधुबाला और ओम (भाई) के इस भावनात्मक संबंध देखकर वहां मौजूद सभी लोग भाव- विभोर हो उठे. इस शादी में संगोद के विधायक हीरालाल नागर भी पहुंचे थे.
ओम बिरला का शहीद हेमराज मीणा को नमन

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







