
लॉकडाउन से राहत का दिखा जबरदस्त असर, गाड़ियों की सेल जून में दोगुनी!
AajTak
देशभर में जून 2021 के दौरान लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में राहत मिलनी शुरू हो गई. इसका असर पैसेंजर व्हीकल की सेल्स पर भी दिखा. सिर्फ कार ही नहीं बल्कि 2-व्हीलर्स की सेल भी जबरदस्त बढ़ी है.
देशभर में जून 2021 के दौरान लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में राहत मिलनी शुरू हो गई. इसका असर पैसेंजर व्हीकल की सेल्स पर भी दिखा. सिर्फ कार ही नहीं बल्कि 2-व्हीलर्स की सेल भी जबरदस्त बढ़ी है. (Photo : Getty) सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) की रिपोर्ट के हिसाब से जून में पैसेंजर व्हीकल की सेल 119.31% बढ़कर 2,31,633 व्हीकल रही है. जबकि पिछले साल जून में ये सेल 1,05,617 व्हीकल की थी. SIAM के हिसाब से सिर्फ पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में इजाफा नहीं हुआ है. बल्कि ऑटोसेक्टर की ओवरऑल डोमेस्टिक सेल भी बढ़ी है. जून 2021 में देश में कुल 12,96,807 व्हीकल बिके जबकि पिछले साल जून में 11,30,744 व्हीकल की ही सेल्स हुई थी. (Photo : Getty)More Related News













