
लैपटॉप ने खोला न्यू जर्सी डबल मर्डर केस का राज... अब आरोपी को भारत से डिपोर्ट करने की मांग
AajTak
बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ने भारतीय नागरिक नजीर हमीद के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप दाखिल करते हुए अमेरिका और भारत सरकार से उनके तत्काल प्रत्यर्पण की मांग की है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमीद ने जांच के दौरान अपना डीएनए सैंपल देने से साफ इनकार कर दिया था.
न्यू जर्सी में आठ साल पहले आंध्र प्रदेश की रहने वाली 38 वर्षीय टेक्नी ससिकला नर्रा और उनके छह वर्षीय बेटे अनिश नर्रा की उनके अपार्टमेंट में हुई निर्मम हत्या के मामले में अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है. बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ने भारतीय नागरिक नजीर हमीद के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप दाखिल करते हुए अमेरिका और भारत सरकार से उनके तत्काल प्रत्यर्पण की मांग की है.
नजीर हमीद, जो घटना के बाद भारत भाग आया था, पर डबल मर्डर को अंजाम देने का आरोप है. हैरानी की बात यह है कि घटना के आठ साल बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों को उसकी डीएनए रिपोर्ट उस लैपटॉप से मिली, जिस पर वह चेन्नई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के लिए काम करता था.
कंपनी लैपटॉप से मिला डीएनए, तकनीक ने खोला राज
अमेरिकी जांचकर्ताओं ने बताया कि 2024 में कोर्ट ऑर्डर के जरिए भारत स्थित कंपनी से हमीद का ऑफिस लैपटॉप मंगवाया गया. लैपटॉप को अमेरिका भेजकर न्यू जर्सी स्टेट पुलिस डीएनए लैब में जांच की गई, जहां से डीएनए सैंपल प्राप्त हुआ. यह डीएनए उसी अनजान खून के धब्बे से मैच हुआ, जो हत्या स्थल से मिला था और न पीड़ितों का था, न ससिकला के पति हनु नर्रा का.
बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के लेफ्टिनेंट ब्रायन कनिंघम ने कहा, "लैपटॉप से मिला डीएनए मैच इस बात की मजबूत पुष्टि है कि हमारी जांच सही दिशा में थी."
अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर का भारत से आग्रह

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








