
लैंड जिहाद नैरेटिव: धार्मिक स्थलों के खिलाफ नया हथियार बन रहा PIL?
The Quint
अकेले 2025 में 69 इस्लामिक धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर ढहा दिया गया. | In 2025 alone, 69 Islamic religious sites were demolished as illegal.
जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच मस्जिदों के खिलाफ हुई 20 बड़ी कार्रवाइयों में से 11 मामले सीधे तौर पर PILs या शिकायतों के बाद शुरू हुए. APCR की रिपोर्ट बताती है कि अकेले 2025 में 69 इस्लामिक धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर ढहा दिया गया.
यह ट्रेंड मीडिया और राजनीति में बढ़ते "लैंड जिहाद" के नैरेटिव के साथ मेल खाता है. अक्सर बिना पूरी जांच के ही 'बुलडोजर कार्रवाई' कर दी जाती है. फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी एक NGO द्वारा लगातार धार्मिक स्थलों के खिलाफ दी जा रही शिकायतों पर चिंता जताई और इसे एक खतरनाक चलन बताया.
कानूनी जानकारों का कहना है कि अदालतों को ऐसी याचिकाओं पर सख्ती बरतनी चाहिए ताकि इनका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे या किसी समुदाय को निशाना बनाने के लिए न हो सके. द क्विंट की इस खास रिपोर्ट में हम पड़ताल कर रहे हैं कि क्या ये मामले वाकई अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के हैं, प्रशासनिक गड़बड़ियों से जुड़े हैं, या फिर एक सोचा-समझा राजनीतिक खेल बुना जा रहा है.
