
बिहार राज्यसभा चुनाव: क्या तेजस्वी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहुंचेंगे संसद?
The Quint
Rajya Sabha elections 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है. 5 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है. महागठबंधन से तेजस्वी यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. दूसरी तरफ एनडीए पांच उम्मीदवारों को उतारेगी. 5 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है.
होली के जश्न के बीच बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. राजनीतिक गलियारों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, जेडीयू ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की चर्चा जोरों पर है.
महागठबंधन की तरफ से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की खबर है. हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनमें उपसभापति हरिवंश (जेडीयू), केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), उपेंद्र कुशवाहा (आरएमएल), प्रेमचंद्र गुप्ता (आरजेडी) और अमरेंद्र धारी सिंह (आरजेडी) हैं.
