
लेबनान में घुसी इजरायली सेना, IDF ने शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बना रहे टारगेट
AajTak
आईडीएफ ने कहा कि इजरायली वायु सेना और आईडीएफ आर्टिलरी क्षेत्र में सैन्य टारगेट्स पर सटीक हमलों के साथ ग्राउंड फोर्स को सपोर्ट कर रहे हैं. इन ऑपरेशन को पॉलिटिकल फील्ड के फैसले के अनुसार मंजूरी दी गई और उन्हें अंजाम दिया गया.
इजरायल और लेबनान के बीच तकरार बढ़ती जा रही है, इजरायल हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद भी बेरूत में हमले कर रहा है. इसी बीच इजरायली डिफेंस फोर्से ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ 'लिमिटेड' ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है. लिहाजा लेबनानी आतंकवादी समूह के खिलाफ इजरायल ने एक नया मोर्चा खोल दिया है.
IDF ने X पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ घंटे पहले आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सीमित और टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किए हैं. ये टारगेट बॉर्डर के करीब के गांवों में स्थित हैं और उत्तरी इजरायल में इजरायली समुदायों के लिए तत्काल खतरा पैदा करते हैं.
आईडीएफ ने कहा कि इजरायली वायु सेना और आईडीएफ आर्टिलरी क्षेत्र में सैन्य टारगेट्स पर सटीक हमलों के साथ ग्राउंड फोर्स को सपोर्ट कर रहे हैं. इन ऑपरेशन को पॉलिटिकल फील्ड के फैसले के अनुसार मंजूरी दी गई और उन्हें अंजाम दिया गया. IDF ने कहा कि हम जंग के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपना काम करना जारी रखेंगे. इज़रायल अपने नागरिकों की रक्षा करने और उत्तरी इज़रायल के नागरिकों को उनके घरों में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.
इस ऑपरेशन से पहले इजरायल ने अमेरिका को बताया था कि वह इजरायल की सीमा के पास लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए सीमित क्षेत्र में ग्राउंड ऑपरेशन चलाएगा. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (इजरायल) हमें बताया है कि वे वर्तमान में सीमा के पास हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए सीमित एरिया में ग्राउंड ऑपरेशन चला रहे हैं. मिलर ने कहा कि अमेरिका इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध विराम का समर्थन करना जारी रखता है, लेकिन उन्होंने कहा कि सैन्य दबाव कभी-कभी कूटनीति का कारण बन सकता है, उन्होंने आगाह किया कि सैन्य दबाव गलत अनुमान और अनपेक्षित परिणामों को भी जन्म दे सकता है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ रहे हालात को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए. इसे लेकर वह इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत भी करेंगे.
जमीन पर आक्रमण होने वाला है: इजरायल
सोमवार को इस बात के संकेत मिले हैं कि इजरायल लेबनान में जमीनी सैनिक भेजने की कगार पर है. दो सप्ताह तक लगातार हवाई हमलों और हिज्बुल्लाह कमांडरों की मौत के बाद इजरायल ने और भी कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि जमीन पर आक्रमण होने वाला है. लेबनान में आतंकवादी ठिकानों पर इजरायली हमले गाजा के फिलिस्तीनी क्षेत्रों और कब्जे वाले पश्चिमी तट से लेकर यमन और इराक में ईरानी समर्थित समूहों तक फैले संघर्ष का हिस्सा हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










