लेबनान: बेयरूत एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहे प्लेन में लगी गोली, अंदर यात्रियों संग बैठी थीं सांसद
AajTak
गोली प्लेन में आकर धंस गई. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना गुरुवार की है. जिसकी पुष्टि MEA चेयरमैन मोहम्मद अल-हाउट ने भी की है.
जॉर्डन से लेबनान आने वाली एक मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के पैसेंजर प्लेन में उस गोली आकर लगी, जब वह राजधानी बेयरूत में लैंड कर रहा था. गोली प्लेन में आकर धंस गई. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. रॉयटर्स के मुताबिक घटना गुरुवार की है. जिसकी पुष्टि MEA चेयरमैन मोहम्मद अल-हाउट ने भी की है.
हाउट ने एजेंसी को बताया कि बेयरूत एयरपोर्ट के आसपास हवाई फायरिंग के कारण यहां खड़े सात से आठ विमानों में हर साल गोली लगती है. लेकिन गुरुवार को पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी चलते विमान में गोली आकर लगी है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
लेबनान में बड़े स्तर पर होती है हर्ष फायरिंग
लेबनान में जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग आम है. जहां बड़ी संख्या में लोग हथियार रखते हैं. यहां नेताओं के भाषण से लेकर एग्जाम के रिजल्ट तक पर जमकर हर्ष फायरिंग होती है. हाउट ने इस पर कहा, "लेबनान में हर्ष फायरिंग की इन प्रथाओं को रोका जाना चाहिए. इससे हवाई यातायात और एयरपोर्ट को काफी खतरा है."
लेबनानी सांसद ने शेयर कीं तस्वीरें
बता दें कि जब यह घटना हुई तो लेबनानी सांसद पाउला याकौबियन उसी फ्लाइट में थीं. उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर विमान के उपर गोली धंसने की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि वह सीट 2F पर बैठी थीं, जब घटना "मेरे सिर के ठीक ऊपर" हुई.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









