
लुलु मॉल में सुंदरपाठ करेगी हिंदू महासभा, शिशिर चतुर्वेदी ने किया ऐलान
AajTak
लखनऊ के लुलु म़ॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा बरपा है. आज हिन्दू महासभा ने म़ॉल में सुंदर कांड का पाठ करने का एलान किया है. सुंदर कांड पाठ का एलान करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर से चतुर्वेदी के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. खुद एडीसीपी आवास पर पहुंचे. पुलिस अधिकारी लुलु मॉल के जीएम को लेकर भी चतुर्वेदी के घर गए हैं. गौरतलब है कि लखनऊ के लुलु मॉल में फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है. अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि लुलु मॉल नहीं लुलु मस्जिद है. यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












