
'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर की एक्टिंग से खुश नहीं थे भाई मंसूर खान, जुनैद के काम पर कहा ये
AajTak
डायरेक्टर मंसूर खान का कहना है कि मैं एक कहानीकार हूं. मैं कहानी सुनाना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे डायरेक्शन करना पसंद नहीं. यह काफी स्ट्रेसफुल और थकाने वाला काम है. 'जोश' के बाद उन्होंने फिल्म बनाना छोड़ दिया था.
'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए मशहूर मंसूर खान ने 'जोश' के बाद फिल्म बनाना छोड़ दिया था. सब कुछ छोड़ कर वो अलग तरह का जीवन जीने कुन्नूर चल गए थे. हाल ही में, वो मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया.
डायरेक्टर मंसूर खान को फिल्मों में नहीं है दिलचस्पी
जब डायरेक्टर मंसूर खान से पूछा गया कि क्या वो कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस पर आमिर खान के कजिन मंसूर खान कहते हैं, ऐसा कोई इरादा नहीं है. मैं कहानीकार हूं. मैं कहानी सुनाना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे डायरेक्शन करना पसंद नहीं. यह काफी स्ट्रेसफुल और थकाने वाला काम है. आमिर ने लोगों से गलत कहा था कि मुझे फिल्मों से प्यार है. जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है. मुझे सबके सामने यह कहने में शर्म आती है कि मैंने अब तक बने फिल्मों में से 99.99% फिल्में नहीं देखा है. मुझे फिल्म देखना पसंद नहीं है. लेकिन, मुझे कहानी लिखना आता है और मुझे लगता है कि मैं अच्छा लिख सकता हूं.
आखिर क्या है आमिर खान के स्टारडम का राज?
जब मंसूर खान से पूछा गया कि आखिर क्या वजह है कि आमिर खान का 60 साल के उम्र में भी स्टारडम बना हुआ है. इस पर मंसूर खान कहते हैं आमिर कभी भी एक तरह की फिल्मों में नहीं बंधे. उसने हर तरह की फिल्म की है. चाहे वो 'तारे जमीन पर हो' या 'दंगल' हो या फिर 'सीक्रेट सुपरस्टार'. आमिर का मानना है कि किसी फिल्म के लिए उसकी कहानी ज्यादा मायने रखती है. वो अपने किरदार को निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. उन्होंने 'गजनी' फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था, '3 इडियट्स' के लिए वजन कम किया था और 'दंगल' के लिए फिर से वजन बढ़ा लिया था.
मंसूर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म को लेकर कही ये बात

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











