
'लगा मौत हो जाएगी...' Office की लिफ्ट में फंसा युवक, रात भर चिल्लाता रहा
AajTak
एक शख्स के लिए ऑफिस की लिफ्ट मुसीबत का सबब बन गई. वो ऑफिस की लिफ्ट में फंस गया और रात भर मदद के लिए चिल्लाता रहा. लिफ्ट में बंद होने पर उसकी जान पर बन आई. उसे लगा अब वो जिंदा नहीं बचेगा. उसकी 'खौफनाक' कहानी सुर्खियों में है. शख्स को लगा कि लिफ्ट के अंदर ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी और उसकी सांसे रुक जाएंगी.
लिफ्ट की वजह से लोगों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से राहत मिलती है. लेकिन एक शख्स के लिए यही लिफ्ट मुसीबत का सबब बन गई. दरअसल, शख्स ऑफिस की लिफ्ट में फंस गया था. रात भर वो मदद के लिए चिल्लाता रहा. लिफ्ट में बंद शख्स की जान पर बन आई थी. उसे लगा अब वो जिंदा नहीं बचेगा. खुद उसने अपनी इस 'खौफनाक' कहानी के बारे में बताया है.
'द मिरर' के मुताबिक, 27 साल के पैरालीगल अज़ीज़ुल रेहान 17 जुलाई को ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ स्थित एक बिजनेस सेंटर की लिफ्ट में फंस गए थे. उन्हें पूरी रात (7 घंटे से अधिक) लिफ्ट में ही बितानी पड़ी. रेहान रात भर मदद के लिए चिल्लाते रहे. उन्हें लगा कि अब वह नहीं बच पाएंगे.
रेहान को डर था कि लिफ्ट के अंदर ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी और उनकी सांसे रुक जाएंगी. लिफ्ट के गिरने का भी खतरा था. रेहान ने इसे अपने 'जीवन की सबसे भयानक रात' के रूप में वर्णित किया है. उन्होंने कहा- 'यह एक बहुत ही भयानक अनुभव था. मुझे लगा कि लिफ्ट के तार टूट गए हैं या कट गए हैं और मैं नीचे गिरने वाला हूं. मैंने सोच लिया था कि मेरे साथ कुछ बुरा होगा.'
कैसे लिफ्ट में फंसे?
रेहान कहते हैं कि मैंने ग्राउंड पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया, लेकिन लिफ्ट अचानक जोर-जोर से हिलने लगी और एक जगह पर रुक गई. रेहान ने फिर आपातकालीन बटन दबाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली. उन्होंने तमाम कोशिश की कि किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खुल जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली. रात के 11 बज चुके थे और रेहान की हिम्मत जवाब देने लगी.
बकौल रेहान- मैं पूरी रात मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन कोई भी आसपास नहीं था.' रेहान ने कहा कि सुबह के 5 बजते-बजते मेरी जान पर बन आई थी. किसी तरह जान बच गई, लेकिन मुझे इलाज की जरूरत पड़ गई. आज भी Claustrophobia की (बंद जगहों का डर) थेरेपी ले रहा हूं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







