
लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, जानें प्रमुख शहरों के रेट
AajTak
पिछले दो दिन में दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है. बुधवार को करीब 24 दिन के बाद तेल कंपनियों ने रेट में कटौती की थी.
तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती की है. दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 21 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ है. गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपये लीटर हो गया है. पिछले दो दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है. बुधवार को करीब 24 दिन के बाद तेल कंपनियों ने रेट में कटौती की थी. इसके पहले लगभग पूरे देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रही थीं.More Related News













