
लखनऊ के LuLu Mall में नमाज पर बवाल, सुंदरकांड के ऐलान के बाद कर्मचारियों की लिस्ट लेकर पहुंचे GM
AajTak
लुलु मॉल में हिन्दू महासभा ने मॉल में सुंदर कांड का पाठ करने का ऐलान किया है. सुंदर कांड पाठ का एलान करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है.
लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा बरपा है. आज हिन्दू महासभा ने मॉल में सुंदर कांड का पाठ करने का ऐलान किया है. सुंदर कांड पाठ का एलान करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. खुद एडीसीपी आवास पर पहुंचे.
पुलिस अधिकारी, लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा को लेकर भी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर गए हैं. गौरतलब है कि लखनऊ के लुलु मॉल में फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है. अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी किया.
नमाज का वीडियो जारी करते हुए कहा हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी कि लुलु मॉल नहीं लुलु मस्जिद है, यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है, उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है. इससे पहले नमाज का वीडियो आने के बाद मॉल के PRO ने FIR दर्ज कराई है.
धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं के तहत मॉल के अंदर नमाज अदा करने वालों पर केस दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये ना तो मॉल कर्मचारी हैं ना ही उनका मॉल से कोई संबंध है. लिहाजा अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
रविवार यानी 10 जुलाई को लुलु मॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इसके बाद मंगलवार यानी 12 जुलाई को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लुलु मॉल के कैम्पस में कुछ लोग नमाज पढ़ते दिखाई दिए. इस वीडियो के वायरल होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












