
लंदन से चोरी हुई लग्जरी 'बेंटले मल्सैन' कार पाकिस्तान में मिली, 6 करोड़ है कीमत, आलीशान बंगले से जब्त की गई
AajTak
ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बेहद ही महंगी 'बेंटले मल्सैन' कार चोरी हो गई. ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ये कार पाकिस्तान के कराची शहर में एक आलीशान बंगले के अंदर रखी है. ये जानकारी पाकिस्तान कस्टम विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने तत्काल छापा मारकर कार जब्त कर ली.
कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में एक से एक रोचक किस्से सामने आते रहते हैं. ताजा मामला कराची शहर से सामने आया है. यहां ब्रिटेन की राजधानी लंदन से चोरी हुई लग्जरी 'बेंटले मल्सैन' सेडान कार बरामद की गई है.
पाकिस्तान के कस्टम अधिकारियों ने ये लग्जरी कार कराची के एक आलीशान बंगले में रेड मारकर जब्त की है. कराची में चोरी की कार होने की जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों को ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने दी थी.
लंदन से मिली शिकायत के बाद पाकिस्तान के अधिकारी एक्टिव हुए और छापा मारकर कार को जब्त कर लिया. कार कुछ सप्ताह पहले ही लंदन से चोरी हुई थी. वारदात में शामिल रैकेट ने कार को चुराकर पाकिस्तान एक्सपोर्ट कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक इस काम के लिए आरोपियों ने पूर्वी यूरोप के एक देश के टॉप डिप्लोमेट के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. इस घटना के बाद उस डिप्लोमेट को उसके देश वापस बुला लिए जाने की भी चर्चा है.
चोरी की गई कार की कीमत बाजार में 3 लाख अमेरिकी डॉलर (USD) या 6 करोड़ पाकिस्तानी रुपए है. यह बेंटले कंपनी की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है.
जिस घर से कार बरामद की गई है, पाकिस्तान के अधिकारियों ने उसके मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के दौरान जब उससे कार के दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सका. इसके अलावा गाड़ी का सौदा करने वाले ब्रोकर से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








