
लंदन के बाद अब न्यूयॉर्क में मुस्लिम मेयर होने से क्या बदलेगा? जानें- जोहरान ममदानी की जीत का भारत में इतना जश्न क्यों मना
AajTak
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दक्षिण एशियाई मूल के मुस्लिम नेता जोहरान ममदानी मेयर बने हैं. भारत में उनकी जीत पर सोशल मीडिया पर जश्न देखा गया. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह जश्न लोकतंत्र की जीत के नाम पर है या उनकी राजनीतिक और धार्मिक पहचान के कारण. ममदानी के भारत से जुड़े बयानों और उनके चुनाव प्रचार के तरीके पर भी चर्चा हो रही है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए मेयर चुनावों में जोहरान ममदानी ने जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया है. यह पहली बार है जब दक्षिण एशियाई मूल के एक मुस्लिम नेता ने न्यूयॉर्क जैसा बड़ा और प्रभावशाली शहर जीत लिया. लेकिन भारत में उनकी जीत की चर्चा केवल राजनीतिक नहीं है. सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इसे लोकतंत्र की जीत बता रहा है और जश्न मना रहा है. वहीं सवाल भी उठ रहे हैं कि इस खुशी के पीछे असल कारण क्या है.
कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह जश्न इसलिए है क्योंकि एक भारतीय मूल का नेता जीता है या फिर इसलिए क्योंकि वह खुद को इंडियन मुस्लिम पहचान के साथ जोड़ते हैं और भारत की कुछ नीतियों का सार्वजनिक विरोध करते हैं. भारत में कुछ लोगों ने उनकी जीत को कट्टरवाद के सामने लोकतंत्र की जीत बताया. वहीं एक वर्ग ने इसे मोदी विरोध की राजनीति से जोड़कर देखा.
जोहरान ममदानी की जीत पर भारत में जश्न
जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले. यह भी दिलचस्प है कि 1969 के बाद पहली बार किसी उम्मीदवार को न्यूयॉर्क में 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं. इस जीत के दौरान उन्होंने अपनी पहचान और समुदाय को मुख्य मुद्दा बनाया. अपनी रैलियों में उन्होंने बॉलीवुड के गानों, संवादों और अपनी भारतीय मुस्लिम पहचान का बार-बार उल्लेख किया.
न्यूयॉर्क में चुनाव प्रचार के दौरान ममदानी ने पैगाम्बरी अंदाज में राजनीतिक संदेश दिए. उन्होंने टैक्सी ड्राइवरों को कम ब्याज पर लोन देने, किराये कम कराने, सस्ते ग्रोसरी स्टोर खोलने और नौकरीपेशा लोगों के लिए मुफ्त बस सेवा जैसी वादे किए. यानी मुफ्त सेवाओं की राजनीति भी उनकी रणनीति का बड़ा हिस्सा रही.
न्यूयॉर्क में 10 लाख से ज्यादा वोट मिले

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








