
लंदन की सड़कों पर सेना के 5 घोड़ों ने मचाया कोहराम, हादसे में घायल 4 नागरिकों को भेजा गया हॉस्पिटल
AajTak
भारतीय उच्चायोग और वेस्ट एंड थिएटर जिले के पास खून से लथपथ एक घोड़े के सरपट दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि घोड़े कारों और पर्यटक बसों से टकरा गए.
इंग्लैंड की राजधानी लंदन (London) में बुधवार की सुबह सेना के पांच घोड़े सड़कों पर उतर आए और कोहराम मचा दिया. यह घोड़े एक नियमित अभ्यास के दौरान बकिंघम पैलेस के पास मध्य लंदन की सड़कों पर उस वक्त निकले, सड़क पर भीड़ होती है. इस दौरान करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है.
भारतीय उच्चायोग और वेस्ट एंड थिएटर जिले के पास एल्डविच के पास खून से लथपथ एक घोड़े के सरपट दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि घोड़े कारों और पर्यटक बसों से टकरा गए. ब्रिटिश सेना ने बाद में कहा कि उसके सभी घोड़े कब्जे में ले लिए गए हैं और अपने शिविर में लौट आए हैं, जहां उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है.
जल्द ही घोड़ों को कब्जे में लिया गया...
एजेंसी के मुताबिक एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी घोड़े अब बरामद कर लिए गए हैं और शिविर में वापस आ गए हैं. कई कर्मचारी और घोड़े घायल हो गए हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता मिल रही है.
राजा चार्ल्स तृतीय के निवास बकिंघम पैलेस के पश्चिम में एक पॉश इलाके, बेलग्रेविया में घोड़ों के साथ अभ्यास हो रहा था, वहां से सात में से पांच घोड़े भाग गए. यह औपचारिक अभ्यास अगले महीने सम्राट के वार्षिक जन्मदिन परेड की तैयारी का हिस्सा था, जिसे ट्रूपिंग द कलर के नाम से जाना जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक घोड़ों के बिदकने के बाद कई सैनिक गिर गए और तीन सैनिकों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना पड़ा.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








