
लंदन की सड़कों पर कार नहीं निकालने की एडवाइजरी, सर्दी और कोहरे के बीच Pollution खतरनाक लेवल पर पहुंचा
AajTak
ब्रिटेन की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से भयानक वायु प्रदूषण का असर देखा जा रहा है. लंदन में वायु प्रदूषण की गुणवत्ता मापने वाली वेबलाइट AQI के मुताबिक वहां प्रदूषण का स्तर 58 दर्ज किया गया है. इसे प्रदूषण का मध्यम स्तर माना जाता है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ठंड और कोहरे की स्थिति के चलते भी लंदन में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है.
प्रदूषण की मार से भारत ही नहीं बल्कि यूरोप के कई देश भी इन दिनों परेशान हैं. ब्रिटेन में तो हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई है कि लंदन के मेयर को लोगों से कार न निकालने की एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ी. लंदन के मेयर सादिक खान ने मंगलवार को उच्च वायु प्रदूषण की चेतावनी जारी करते हुए लंदन के लोगों से अगले कुछ दिनों तक सावधान रहने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि जरूरत न होने पर लोगों को कार से ट्रैवल करने से बचना चाहिए.
बता दें कि ब्रिटेन की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से भयानक वायु प्रदूषण का असर देखा जा रहा है. लंदन में वायु प्रदूषण की गुणवत्ता मापने वाली वेबलाइट AQI के मुताबिक वहां प्रदूषण का स्तर 58 दर्ज किया गया है. इसे प्रदूषण का मध्यम स्तर माना जाता है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ठंड और कोहरे की स्थिति के चलते भी लंदन में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है. महापौर के दफ्तर ने ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (TfL) नेटवर्क पर प्रदूषण संबंधित चेतावनी प्रदर्शित करने की योजना भी बनाई है. इसके अलावा स्कूलों में भी इस तरह की सूचना प्रदर्शित की जाएगी.
मेयर सादिक खान ने लंदन में वायु प्रदूषण कम करने के लिए अल्ट्रा लो एमिशन जोन (ULEZ) का विस्तार करने की जरूरत पर भी जोर दिया. दरअसल, वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों के तहत इस साल अगस्त से उन गाड़ियों पर जुर्माना बढ़ा दिया गया है, जो ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं. ULEZ योजना के तहत लंदन की कई सड़कों अंदर पर ड्राइवरों से 12.50 पाउंड (1,256 रुपए) का जुर्माना वसूला जाता है.
आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में AQI का स्तर 0-3 के बीच कम, 4-6 के बीच मध्यम, 7-9 के बीच ज्यादा और 10 के पार बहुत ज्यादा माना जाता है. लंदन का AQI स्तर वर्तमान में दिल्ली के AQI स्तर से एक तिहाई ही है. लेकिन इसे भी वहां लोगों के लिए हानिकारक माना जाता है. AQI वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार 10 बजे AQI का स्तर 194 था. इसे लोगों के लिए 'अस्वस्थ' माना जाता है. वहीं इसके अलावा नरेला में 170, बवाना में 174 और पंजाबी बाग में AQI 164 दर्ज किया गया.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







