
रेप केस में फंसे पर्ल वी पुरी को लगा है बड़ा झटका, दोस्त बोलीं- वो सदमे में हैं
AajTak
रेप केस में पर्ल वी पुरी को 15 जून 2021 को बेल मिली थी. पर्ल को इंडस्ट्री के उनके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. पर्ल को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है. पर्ल की चॉकलेटी बॉय की इमेज है. वे नामी टीवी एक्टर हैं जो कि कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं.
बीते दिनों टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पर्ल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फिलहाल पर्ल जमानत पर बाहर हैं. उनकी दोस्त रश्मि आर्या का कहना है कि बेल पर जबसे पर्ल बाहर आए हैं वो सदमे में हैं. रश्मि ने पर्ल का हाल बयां किया है. बेल से छूटने के बाद कैसा है पर्ल का हाल? पिंकविला से बातचीत में रश्मि शर्मा ने बताया कि पर्ल निर्दोष हैं. वो एक ईमानदार लड़का है. रश्मि पर्ल की करीबी दोस्त हैं. वे कहती हैं- वो बेल पर जबसे लौटे हैं सदमे में हैं. मैं उसकी करीबी दोस्त हूं. इसलिए मैं जानती हूं वो वो बेकसूर है. रश्मि ने पर्ल पर लगे आरोपों को गंदा बताया है. उनका कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और पूरी उम्मीद है कि सच जरूर सबके सामने आएगा.More Related News













