
रेप का आरोप, सेल्फी और धमकीभरा मैसेज... ऐसे उलझा पुणे की IT प्रोफेशनल का मामला, पुलिस ने जताया ये शक
AajTak
22 वर्षीय युवती ने दावा किया था कि बुधवार शाम को कोंढवा इलाके में स्थित उसके फ्लैट में कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर एक व्यक्ति घुस आया, उस वक्त वह अकेली थी और उस शख्स ने उसके साथ जबरदस्ती की. युवती ने कहा कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह शख्स जा चुका था.
Pune IT Professional Girl Suspicious Rape Case: पुणे की एक आईटी पेशेवर युवती के साथ उसके घर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया संदिग्ध, दरअसल उसका दोस्त था. वह कोई अजनबी नहीं था, जो कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर उसके घर में घुसा था. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना के बारे में युवती के बयान पर संदेह पैदा हो रहा है.
पुण के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि महिला ने ही उसके साथ सेल्फी ली थी और अपने फोन में धमकी भरा संदेश टाइप किया था. उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं और एक ही समुदाय से हैं.
22 वर्षीय युवती ने दावा किया था कि बुधवार शाम को कोंढवा इलाके में स्थित उसके फ्लैट में कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर एक व्यक्ति घुस आया, उस वक्त वह अकेली थी और उस शख्स ने उसके साथ जबरदस्ती की. युवती ने कहा कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह शख्स जा चुका था.
जाने से पहले, आरोपी ने उसके फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और उसके चेहरे का एक हिस्सा दिखाई दे रहा था, और उसने एक संदेश छोड़ा था जिसमें चेतावनी दी गई थी कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और अगर उसने घटना की सूचना किसी को दी तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा.
लेकिन संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पाया कि महिला ने खुद ही सेल्फी ली थी, जिसमें मूल रूप से उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, उसे संपादित किया और कथित धमकी भरे संदेश को भी टाइप किया.
पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि उसे बेहोश करने के लिए कोई रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, 'हम अभी भी पता लगा रहे हैं कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप क्यों लगाया? क्योंकि लड़की की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है. इस मामले में अभी भी रेप के आरोपों की जांच चल रही है.'

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







