
रेणुका स्वामी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कत्ल से पहले एक्टर दर्शन ने पब में की थी पार्टी, कातिलों ने बदले खून से सने कपड़े
AajTak
बंगलुरु के हाई प्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस सूत्रों के द्वारा पता चला है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा अपने फैन के कत्ल से पहले एक पब में पार्टी कर रहे थे. उस वक्त उनके साथ कन्नड सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन चिक्कन्ना भी मौजूद थे.
बंगलुरु के हाई प्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस सूत्रों के द्वारा पता चला है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा अपने फैन के कत्ल से पहले एक पब में पार्टी कर रहे थे. उस वक्त उनके साथ कन्नड सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन चिक्कन्ना भी मौजूद थे. पुलिस ने उनको भी नोटिस जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया है. पार्टी करने के बाद दर्शन एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ मौका-ए-वारदात पर गए थे.
सूत्रों के मुताबिक, दर्शन और पवित्रा बंगलुरु के पट्टनगेरे गांव में स्थित शेड में गए थे, जहां तीन आरोपी रेणुका स्वामी के साथ पहले से मौजूद थे. पवित्रा के सामने ही दर्शन ने रेणुका को बेल्ट से जमकर मारापीटा, उसके बाद उसे आरोपियों के हवाले कर दिया. तीनों ने उसे इतना टार्चर किया कि वो घटनास्थल पर ही मर गया. इस दौरान आरोपियों के कपड़े खून से सन गए, जिसे उन्होंने रिलायंस ट्रेंड्स के स्टोर में जाकर बदला था.
सोमवार को बंगलुरु पुलिस आरोपियों को लेकर रिलायंस ट्रेंड्स के स्टोर गई, जहां क्राइम सीन क्रिएट किया गया. पुलिस उन्हें लेकर मैसूर भी जा सकती है. बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी की सोने की चेन और बटुआ चित्रदुर्ग में एक आरोपी राघवेंद्र के घर पर मिला है. उन्होंने पिटाई के दौरान रेणुका से छीन लिया था. मौत होने के बाद रेणुका के शव को बंगलुरु के कामाक्षीपाल्या के सुमनहल्ली ब्रिज के पास फेंक दिया गया था.
इस मामले में एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा सहित 10 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. इनमें आरोपी नंबर 1 पवित्रा गौड़ा, 2 दर्शन, 3 पवन, 4 राघवेंद्र, 5 नंदीश, 6 जगदीश, 7 अनु, 10 विनय, 11 नागराजू, 12 लक्ष्मण, 13 दीपक, 14 प्रदोष और 16 केशवमूर्ति का नाम शामिल है. बचे हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. पुलिस को उनसे अब पूछताछ की जरूरत नहीं है.
पुलिस जांच में पता चला है कि दर्शन भाड़े के हत्यारोपियों से व्हाट्सऐप के जरिए पूरी रात वारदात के दौरान जुड़े हुए थे. रेणुका को अगवा करने के बाद दर्शन के पास लाया गया था, जहां उन्होंने उसे बेल्ट से जमकर मारा-पीटा था. इसके बाद अपराधियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसे बुरी तरह टार्चर किया. पूरी वारदात को पट्टनगेरे गांव में अंजाम दिया गया. मौका-ए-वारदात से दर्शन के जाते ही रेणुका स्वामी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






