
रेड लाइट एरिया गया, लड़की से न्यूड फोटो मांगे... कोलकाता के हॉस्पिटल में हैवानियत से पहले ही शराब के नशे में धुत था आरोपी
AajTak
सूत्रों के मुताबिक कोलकाता बलात्कार-हत्या के आरोपी संजय रॉय ने उस रात शराब का सेवन किया था. उसी रात वो दो रेड लाइट इलाकों में भी गया था. इसके अलावा जानकारी यह भी सामने आ रही है कि संजय रॉय ने उस रात सड़क पर एक महिला से छेड़छाड़ की थी, साथ ही एक महिला से नग्न फोटो भी मांगे थे.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता बलात्कार-हत्या के आरोपी संजय रॉय ने उस रात शराब का सेवन किया था. उसी रात वो दो रेड लाइट इलाकों में भी गया था. इसके अलावा जानकारी यह भी सामने आ रही है कि संजय रॉय ने उस रात सड़क पर एक महिला से छेड़छाड़ की थी, साथ ही एक महिला से नग्न फोटो भी मांगे थे.
सूत्रों की मानें तो उस रात संजय रॉय ने अस्पताल के सेमिनार हॉल में अपराध करने से पहले ऑपरेशन थिएटर में झांक कर भी देखा था.
बता दें कि आरोपी संजय रॉय 14 अगस्त से पुलिस की हिरासत में है. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. वर्तमान में वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है. संजय 2019 से कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के साथ एक सिविक वॉलंटियर के रूप में काम कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद से संजय रॉय के बारे में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं.
कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया संजय रॉय?
सीसीटीवी फुटेज में संजय रॉय को घटना के दिन सुबह 4 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है. उसने गले में ब्लूटूथ डिवाइस पहन रखी थी. हालांकि, 40 मिनट बाद जब वह बिल्डिंग से बाहर निकला तो ईयरफोन गायब था. पुलिस को पीड़ित डॉक्टर की डेड बॉडी के पास ब्लूटूथ डिवाइस पड़ी मिली. जांच में पता चला कि यह डिवाइस संजय रॉय के मोबाइल के ब्लूटूथ से कनेक्ट थी. इस तरह पुलिस को इस वीभत्स वारदात के साथ संजय रॉय का लिंक मिला.
कोलकाता पुलिस की जांच से पता चला कि रॉय के मोबाइल फोन में कई हिंसक और अश्लील वीडियो क्लिप थीं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसने कथित तौर पर बिना किसी पछतावे के अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस से कहा, 'यदि आप चाहें, तो आप मुझे फांसी दे सकते हैं.' संजय रॉय के पड़ोसियों ने उसके निजी जीवन के बारे में कई बातें बताई. उन्होंने आरोप लगाया कि उसने कई शादियां की हैं. उसकी तीन पत्नियां उसके दुर्व्यवहारी स्वभाव के कारण उसे छोड़कर चली गईं. उसकी चौथी पत्नी की पिछले साल कैंसर से मृत्यु हो गई.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







