
रूस से सस्ता तेल खरीद भारत की रिफाइनरी कंपनियों को हुआ इतना मुनाफा
AajTak
यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही भारत रियायाती कीमतों पर रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है. भारत सरकार की ओर से जारी डेटा का विश्लेषण करने से पता चलता है कि पिछले 14 महीनों में रूस से सस्ता तेल खरीद कर भारतीय रिफाइन कंपनियों ने बंपर बचत की है.
यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से रियायती कीमतों पर रूस से बंपर तेल खरीद रही भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने अरबों डॉलर से ज्यादा की बचत की है. अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध के बाद से सस्ते रूसी कच्चे तेल की खरीद में भारी बढ़ोतरी करके भारतीय रिफाइन कंपनियों ने मई 2023 तक कम से कम 7.17 अरब डॉलर की बचत की है.
इंडियन एक्सप्रेस की यह रिपोर्ट भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी कॉमोडिटी वाइज और कंट्री वाइज रिपोर्ट पर आधारित है. रिपोर्ट में पिछले 14 महीने यानी मई 2023 तक के डेटा का विश्लेषण किया गया है.
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल की खपत करने वाला और आयात करने वाला देश है. भारत अपनी 85 प्रतिशत से अधिक तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर करता है. यूक्रेन से युद्ध के कारण यूरोपीय देश रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं. आर्थिक प्रतिबंधों से उबरने के लिए रूस भारत को रियायती कीमतों पर कच्चा तेल निर्यात कर रहा है.
रियायती कीमतों का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनरी कंपनियां बंपर तेल आयात कर रही हैं. इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि जो भारत के लिए कभी मामूली तेल निर्यातक था, आज भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के ट्रेड डेटा विश्लेषण से यह पता चलता है कि अप्रैल 2022 से मई 2023 तक यानी 14 महीने में भारत ने कुल 186.45 अरब डॉलर का तेल आयात किया. अगर रूसी कच्चे तेल का भुगतान भी अन्य आपूर्तिकर्ता देशों को की गई औसत कीमत पर किया जाता तो भारत का तेल आयात बिल 193.62 अरब डॉलर का होता.
भारतीय तेल रिफाइन कंपनियों को हुई 7 अरब डॉलर की बचत

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








