
रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोक सकते हैं तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुझाया नाम
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन रूस-यूक्रेन के युद्ध को रुकवा सकते हैं. इससे पहले एर्दोगन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत कर शांति प्रक्रिया को गति देने की बात कही है. इसके अलावा ट्रंप शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे, जिसमें शांति प्रयासों और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि एर्दोगन की कूटनीतिक क्षमता इस युद्ध को खत्म करने में सहायक हो सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब ये पूछा गया कि क्या एर्दोगन रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोकने में मदद कर सकते हैं. सोमवार को मिस्र से व्हाइट हाउस लौटते वक्त एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से कहा, 'एर्दोगन ऐसा कर सकते हैं. रूस उनका (एर्दोगन) सम्मान करता है.'
एर्दोगन ने पुतिन से की फोन पर बात
वहीं, पिछले हफ्ते तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान एर्दोगन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में एक निष्पक्ष और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए कूटनीतिक पहल को गति देना आवश्यक है.
एर्दोगन के ऑफिस ने एक बयान में बताया कि ये बातचीत क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए तुर्की की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
ट्रंप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं. तुर्की (जो नाटो का सदस्य है और रूस के साथ भी अपने संबंध बनाए रखता है) ने पहले भी इस संघर्ष में मध्यस्थता की कोशिश की है. एर्दोगन ने बार-बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने की वकालत की है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








