
रूस में फंसे भारतीयों ने सरकार को भेजा SOS मैसेज! सरकार से तुरंत की ऐसी मांग
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीयों के फंसे होने पर विदेश मंत्रालय लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है. अब मंत्रालय ने कहा है कि फंसे भारतीयों ने एक एसओएस संदेश भेजा है. मंत्रालय का कहना है कि भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए रूसी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है.
भारत ने गुरुवार को कहा है कि रूस में फंसे कम से कम 20 नागरिकों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत मदद की मांग की है. कुछ समय से ऐसी रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि रूस में हेल्पर के काम के लिए ले जाए गए लोगों से जबरदस्ती युद्ध लड़वाया जा रहा है. इन रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय ने कहा है अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में है.
मंत्रालय ने कहा है कि भारतीयों ने SOS संदेश भेजकर रूस से देश वापसी की मांग की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत अपने नागरिकों की रूसी सेना से वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहा है.
सरकार ने 23 फरवरी को यह बात मानी थी कि यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के युद्ध के बीच कुछ भारतीय फंस गए हैं. सरकार का कहना था कि भारतीय नागरिकों की रिहाई को कोशिशें की जा रही है.
लड़ने के लिए भारतीय सैनिकों को दिया गया लालच
रूसी सेना में फंसे कई भारतीय नागरिकों ने इसी महीने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्हें युद्ध में भेजे जाने से पहले मोटी कमाई और एक रूसी पासपोर्ट देने का लालच दिया गया था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारी समझ में लगभग 20 लोग फंसे हुए हैं. हम उनकी जल्दी रिहाई के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. हम दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह रूसी अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं.'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








