
रूस में कल से BRICS समिट, ब्राजील के राष्ट्रपति को ब्रेन हैमरेज, दौरा किया रद्द
AajTak
खबर है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने ब्रिक्स समिट के लिए रूस का अपना दौरा रद्द कर दिया है. दरअसल सिर में इंजरी की वजह से वह माइनर ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे हैं.
रूस की अध्यक्षता में 22 से 24 अक्तूबर तक 16वां ब्रिक्स समिट होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस समिट में शिरकत करेंगे. लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति इस समिट में शिरकत नहीं कर पाएंगे.
खबर है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने ब्रिक्स समिट के लिए रूस का अपना दौरा रद्द कर दिया है. दरअसल सिर में इंजरी की वजह से वह माइनर ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे हैं.
उनके राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लूला (78) अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे. वह इस घटना से पहले ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम पांच बजे रूस के लिए रवाना होने वाले थे.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के डॉक्टर रॉबर्टो कलीली ने ग्लोबोन्यूज टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रपति गिर गए हैं, जिसकी वजह से उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है. इससे उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है.
बयान में कहा गया कि ऐसे में राष्ट्रपति को पूरे हफ्ते कई टेस्ट करवाने पड़ेंगे. इस वजह से उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखना होगा. हालांकि, वह सामान्य गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में चोट लगने की वजह से उन्हें लंबी दूरी की यात्राएं नहीं करने की सलाह दी गई है.
22-24 अक्टूबर तक होगा ब्रिक्स समिट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











