
रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही तो भारत की आई प्रतिक्रिया, कहा- आम लोगों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं
AajTak
रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग में बेशक भारत किसी भी एक पक्ष का साथ नहीं दे रहा है, लेकिन जिस पक्ष की किसी बात पर कोई आपत्ति होती है तो भारत कहने से पीछे नहीं हटता है. दरअसल, सोमवार को रूस ने यूक्रेन पर पूरी ताकत के साथ मिसाइल अटैक किया, जिसमें यूक्रेन के कई शहरों में तबाही मच गई. अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है.
रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने हमेशा अपना पक्ष साफ रखा है. दोनों ही देशों को भारत ने हमेशा शांति के साथ वार्ता का सुझाव दिया है. लेकिन हाल ही में रूस की ओर यूक्रेन पर किए गए मिसाइल अटैक को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यूक्रेन पर रूसी मिसाइल अटैक को लेकर कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना और आम नागरिकों की मौत का कारण बनाना स्वीकार करने लायक नहीं है.
एस जयशंकर ने कहा कि इस संघर्ष से किसी का भी भला नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यह संघर्ष दुनिया के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि इसकी वजह से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर बहुत ही गलत तरह से असर पड़ रहा है. विदेश मंत्री ने एक बार फिर कहा कि रूस और यूक्रेन विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और वार्ता के रास्ते पर लौटना होगा.
रूस ने हमले से दहलाया
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने यह बयान ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया. यूक्रेन पर रूस के जिस हमले के बाद जयशंकर का यह बयान आया है, उस हमले ने पूरी दुनिया को अचानक हिला दिया.
खास बात है कि इससे पहले अभी तक रूस की ओर से यूक्रेन पर इतना घातक हमला नहीं किया गया था. लेकिन सोमवार को अचानक रूस की ओर से यूक्रेन पर भारी संख्या में मिसाइल अटैक कर दिया गया, जिससे यूक्रेन में 11 लोगों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग घायल भी हो गए. इसके साथ ही मिसाइलों के लगातार अटैक से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी पहुंचा है.
ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों पर बोले जयशंकर

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










