
रूस ने यूक्रेन के नीप्रो में क्लीनिक पर दागी मिसाइल, 1 की मौत, कई कारें और इमारत तबाह
AajTak
रूसी सैनिक यूक्रेन पर लगातार अटैक कर रहे हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अब यूक्रेन के शहर नीप्रो पर मिसाइल अटैक किया है, इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. साथ ही कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. हालांकि रूस इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है.
यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ी तल्खियां कम नहीं हो रही हैं. रूस की सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि पूर्वी यूक्रेनी शहर निप्रो पर रूसी सैनिकों ने हमला किया है. ये अटैक एक क्लिनिक पर किया गया है. इस रूसी मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए.
जेलेंस्की ने अटैक की निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया. जबकि यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने इसे जिनेवा सम्मेलनों के तहत एक गंभीर युद्ध अपराध कहा. दरअसल, जिनेवा कॉन्वोकेशन में यह निर्धारित किया गया था कि युद्ध में सैनिकों और नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए.
इस अटैक का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक इमारत दिखाई दे रही है, जो कि पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. इसमें से धुआं निकल रहा है. बचावकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. इस तीन मंजिला इमारत का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि एक और (रूसी) मिसाइल हमला. मानवता के खिलाफ एक और अपराध. निप्रो शहर में एक मनोवैज्ञानिक क्लिनिक और एक वेटरिनरी चिकित्सा क्लिनिक की बिल्डिंग को तबाह कर दिया गया. हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 घायल हो गए हैं.
हालांकि रूस की ओर से बार-बार इन आरोपों से इनकार किया जा रहा है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं.वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को पहले कहा था कि राजधानी कीव, निप्रो और पूर्वी क्षेत्रों में यूक्रेन के एयर सिक्योरिटी सिस्टम ने रूस द्वारा लॉन्च की गई 10 मिसाइलों और 20 से अधिक ड्रोन को मार गिराया.
इससे पहले 4 मई को यूक्रेनी सेना ने दावा किया था कि रूस ने खेरसॉन और कीव पर हमला किया है. खेरसॉन में रेलवे स्टेशन और सुपरमार्केट को रूस की ओर से निशाना बनाया गया था. इन हमलों में 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि 48 लोग घायल हुए हैं. वहीं, कीव में रूस की ओर से 24 ड्रोन दागे.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








