
रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क में दो गांवों पर किया कब्जा, 143 ठिकानों पर बरसाए बम
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर दो हफ्तों में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई, तो वह रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं. हालांकि, इससे रूस को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है.
रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेनाओं ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में दो और गांवों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों द्वारा चलाए गए अभियान में सेरेद्ने और क्लेबन बाइक गांव रूसी नियंत्रण में आ गए.
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेनी सैन्य-औद्योगिक परिसर और यूक्रेनी सशस्त्र बलों तथा विदेशी लड़ाकों को निशाना बनाकर 143 स्थानों पर हमले किए. मंत्रालय ने कहा कि रूस के एरियल डिफेंस ने पिछले एक सप्ताह में यूक्रेनी हवाई हमलों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और रूसी क्षेत्र में किए गए चार हवाई हमलों और 160 ड्रोनों को मार गिराया है.
यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता के प्रयासों के बीच हुआ है. इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से बात की और उन्हें बताया कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: 'कड़े प्रतिबंध लगेंगे या कुछ नहीं होगा', ट्रंप बोले: रूस-यूक्रेन युद्ध पर दो हफ्ते में लूंगा बड़ा फैसला
एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, 'मैंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से बात की. मैंने उन्हें हमारे सहयोगियों के साथ कूटनीतिक प्रयासों और वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई उपयोगी बैठकों के बारे में बताया.' यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि रूस शांति वर्ता को टालने की कोशिश कर रहा है. जेलेंस्की ने ग्लोबल साउथ से रूस पर युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाने की अपील की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर दो हफ्तों में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई, तो वह रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं. यह बयान अलास्का में पुतिन के साथ उनकी मुलाकात के एक हफ्ते बाद आया, जिसमें दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखी थी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की के बीच किसी शिखर सम्मेलन की कोई योजना नहीं है. उन्होंने जेलेंस्की पर हर चीज को नकारने का आरोप लगाया.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








