
रूस ने दिया भारत को बड़ा ऑफर, क्या पाकिस्तान-चीन बढ़ाएंगे उलझन, जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा
AajTak
अफगान क्वाड में रूस, चीन, पाकिस्तान और ईरान शामिल है. रूस चाहता है कि, भारत भी क्वाड का हिस्सा बन जाए. एक्सपर्ट्स भारत का इस क्वाड में शामिल होना काफी मुश्किल मान रहे हैं. और इसका मुख्य कारण इस क्वाड में पाकिस्तान का भी शामिल होना हो सकता है.
रूस पिछले काफी समय से यह उम्मीद कर रहा है कि भारत भी 'अफगान क्वाड' में शामिल हो जाए. अभी तक इस क्वाड में रूस, चीन, पाकिस्तान और ईरान शामिल है. ऐसे में रूस की चाहत है कि, भारत भी इस क्वाड का हिस्सा बन जाए. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस क्वाड में भारत के शामिल होने से जुड़ी चुनौतियों को लेकर भी बात कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि, अफगान क्वाड में पहले से ही पाकिस्तान शामिल है तो भारत खुद ही इससे दूरी बनाकर रख सकता है.
रूसी प्रभाव वाले चार देशों के इस क्वाड का गठन अफगानिस्तान में स्थिरता और क्षेत्रीय हितों को साधने के लक्ष्य के साथ किया गया था.
अभी कुछ समय पहले ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस संबंध में एक बयान भी दिया था. उस बयान में रूस के विदेश मंत्री ने आशा जताते हुए कहा था कि, भारत इस क्वाड का हिस्सा बन सकता है और अफगानिस्तान में अपनी भूमिका बढ़ाने के लिए भारत का ऐसा करना बिल्कुल ठीक कदम होगा.
भारत के लिए पाकिस्तान बना 'रेड फ्लैग' हालांकि, भारत की ओर से अफगान क्वाड में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन एक्सपर्ट्स जरूर इस बात पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' से बात करते हुए एक एक्सपर्ट ने कहा कि, इस क्वाड में पाकिस्तान का होना पहले ही भारत के लिए 'रेड फ्लैग' है.
एक्सपर्ट ने कहा कि, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हमेशा तालिबान का समर्थन किया जो एक तरह से भारत और अमेरिकी हितों के खिलाफ था. एक्सपर्ट ने कहा कि, अगर यह चारों देश भारत को इस क्वाड में शामिल करना चाहते हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान को अपने अंदर सुधार करना जरूरी है.
वहीं एक अन्य एक्सपर्ट ने इस मामले में कहा कि, अफगानिस्तान की स्थिरता रूस और भारत के साझे क्षेत्रीय हित से जुड़ी है. ऐसे में अगर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते खराब रहते हैं तो रूस के क्वाड में शामिल होने वाले ऑफर पर भारत ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











