
'रूस जीतेगा या फिर दुनिया बर्बाद हो जाएगी', यूक्रेन जंग पर डराने वाली है पुतिन के 'ब्रेन' की चेतावनी
AajTak
रूस और यूक्रेन की लड़ाई के 10 महीने पूरे हो चुके हैं. जेलेंस्की को उम्मीद थी कि क्रिसमस से पहले पुतिन अपनी सेनाएं वापस बुला लेंगे. लेकिन अलेक्जेंडर डुगिन की ये चेतावनी रूस की मंशा तो बताती ही है, दुनिया के लिए भी एक गंभीर मैसेज है.
यूक्रेन के साथ चल रहा रूस का युद्ध या तो मास्को की साथ जीत के साथ समाप्त होगा या फिर दुनिया के खात्मे के साथ फिनिश होगा. ये चेतावनी दी है दुनिया में पुतिन के 'ब्रेन' के नाम से प्रसिद्ध अलेक्जेंडर डुगिन ने.
यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि हाल की नाकामियों के बावजूद रूस नए साल की शुरुआत में बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. डुगिन का ये बयान तब आया है जब पिछले महीने ही रूसी सेनाएं यूक्रेन के शहर खेरासन से वापस लौटी है.
'यह दादागिरी के खिलाफ मानवता का युद्ध'
भारत के एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में डुगिने ने कहा कि यह युद्ध एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का है. यह रूस, यूक्रेन या यूरोप के बारे में कुछ भी नहीं है; यह पश्चिम और बाकी देशों के खिलाफ भी नहीं है; यह दादागिरी के खिलाफ मानवता का युद्ध है.
बता दें कि साठ वर्षीय डुगिन एक प्रभावशाली लेखक, राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं. डुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर उनके बौद्धिक प्रभाव के लिए जाना जाता है. 30 से अधिक पुस्तकों के लेखक डुगिन को को कभी-कभी "पुतिन के दार्शनिक" या "पुतिन के मस्तिष्क" के रूप में भी जाना जाता है.
क्या होंगे जंग के नतीजे?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











