
रूस को करारा जवाब देने की तैयारी में यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
AajTak
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बैठक बुलाई है तो दूसरी तरफ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी सैन्य अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है. सोमवार को रूसी हमले में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को ढ़ाई साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन इसके थमने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. सोमवार को हुए जोरदार रूसी हमले ने तनाव को फिर से बढ़ा दिया है. यह मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तक पहुंच गया है. मंगलवार को इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बैठक बुलाई है, जिसमें इस पर मंथन किया जाएगा.
अमेरिका ने भी सोमवार को रूसी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ''मैं ये साफ करना चाहता हूं कि इस तरह की जगहों पर हमले किसी सैन्य उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते हैं. यहां एक स्कूल पर हमला किया गया है, जो कि एक नागरिक बुनियादी ढांचा है. ऐसी जगहों पर हमले नहीं होने चाहिए.''
इस हमले ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी हिला कर रख दिया है. लिहाजा बदला लेने के लिए जेलेंस्की ने देश के सैन्य अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. रूस ने यूक्रेन के 10 में से 7 शहरों को निशाना बनाया, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है, जबकि 175 लोग घायल हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.
सबसे दर्दनाक तस्वीर कीव शहर के अस्पताल की आई है, जो अब मलबे में तब्दील हो गया है. यहां रात भर रेस्क्यू टीम मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश में लगी रही. राहत बचाव का काम अब भी युद्ध स्तर पर जारी है. बताया जा रहा है कि रूस की तरह से मिसाइल हमला इतना बड़ा था कि 100 से ज़्यादा इमारतों को भी नुकसान हुआ है.
तीन दिन पहले भी रूस ने शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे के भीतर 55 बार एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और 43 लोग घायल हुए थे. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. स्थिति काफी चिंताजनक होती जा रही है. रूस ने इस बार किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग कर यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया है.
ये मिसाइल हमला यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इससे पहले मई में भी रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में ओडेसा स्थित 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत तबाह हो गई थी. इस हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था. मिसाइल हमले के बाद के इमारत में भीषण आग नजर आई थी.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








