
रूस के वैगनर ग्रुप को बड़ा झटका, माली में विद्रोहियों ने बेरहमी से मार गिराए 84 'भाड़े के सैनिक'
AajTak
रूस को झटका देते हुए माली के विद्रोहियों ने रूस के वैगनर ग्रुप के 84 सैनिकों को ढेर कर दिया है. माली के बर्बर जातीय समूह तुआरेग के नेतृत्व वाले अलगाववादियों के मुताबिक एक सैन्य शिविर में उनकी वैगनर लड़ाकों और माली के सैनिकों के साथ मुठभेड़ हुई.
यूक्रेन के साथ करीब दो साल से जंग लड़ रहे रूस को माली में बड़ा झटका लगा है. माली के विद्रोहियों ने रूस के प्राइवेट आर्मी ग्रुप के 84 लड़ाकों को बेरहमी के साथ मार गिराया है. वैगनर लड़ाकों के साथ माली की आर्मी के 47 सैनिक भी मारे गए हैं. वैगनर लड़ाकों और माली के विद्रोहियों के बीच यह झड़प अल्जीरिया की सीमा पर 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई के बीच हुई है.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक माली के बर्बर जातीय समूह तुआरेग के नेतृत्व वाले अलगाववादियों ने बताया कि एक सैन्य शिविर में उनकी वैगनर लड़ाकों और माली के सैनिकों के साथ मुठभेड़ हुई. माली के अलगाववादी गठबंधन अजावद (CSP-DPA) ने कहा कि वैगनर लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ 30 लड़ाकों को एयरलिफ्ट कर किडल शहर ले जाया गया. इनमें से कुछ मृत और कुछ गंभीर रूप से घायल थे.
बख्तरबंद गाड़ियों में मिली जली लाशें
विद्रोहियों ने बताया कि उन्हें बख्तरबंद गाड़ियों और ट्रकों के अंदर से कुछ जली हुई लाशें भी मिलीं हैं. माली के विद्रोहियों का दावा है कि उनके पास वैगनर ग्रुप और माली सरकार के 7 लड़ाके बंधक के तौर पर हैं. उन्होंने अपने 9 विद्रोही मारे जानी की बात भी स्वीकार की है.
इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन (JNIM) ने वैगनर ग्रुप पर हमले की जिम्मेदारी ली है. उनका दावा है कि अफ्रीका में वैगनर ग्रुप को अब तक हुए नुकसान में यह हमला सबसे बड़ा झटका है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








