
रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत के बाद अब चीन पर भड़का अमेरिका, यूरोप को भी सख्त मैसेज
AajTak
रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर सख्ती दिखाई थी और अब वो चीन के पीछे पड़ता दिख रहा है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूसी तेल खरीदकर उसे यूरोपीय देशों को बेचने को लेकर चीन पर निशाना साधा है. उन्होंने यूरोपीय देशो को भी सख्त मैसेज दिया है.
रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत से चिढ़ा अमेरिका अब चीन पर अपनी भड़ास निकाल रहा है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि चीन रूसी तेल खरीद कर उसे रिफाइन करके ग्लोबल मार्केट में बेच रहा है. उन्होंने कहा कि यह तेल यूरोप भी पहुंच रहा है और इसलिए यूरोप को प्रतिबंध लगाने की दिशा में और आगे आना चाहिए.
रुबियो ने फॉक्स बिजनेस को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा, 'अगर आप चीन पहुंच रहे तेल पर गौर करें तो वो तेल रिफाइन होकर वापस यूरोप को बेचा जा रहा है. यूरोप अभी भी प्राकृतिक गैस खरीद रहा है. अब, यूरोपीय देश इससे खुद को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यूरोप अपने प्रतिबंधों के संबंध में और भी बहुत कुछ कर सकता है.'
दरअसल, रुबियो से पूछा गया था कि क्या यूरोप अभी भी रूसी तेल खरीद रहा है. इस सवाल का जवाब देने की बाद रुबियो से यह भी पूछा गया कि रूसी तेल की खरीद को लेकर क्या यूरोपीय देशों पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए.
जवाब में उन्होंने कहा, 'ठीक है, मैं यूरोप पर (प्रतिबंधों) के बारे में प्रत्यक्ष रूप से नहीं जानता, लेकिन निश्चित रूप से सेकंडरी प्रतिबंधों का उन पर भी असर होगा.'
रुबियो ने कहा, 'अगर आप किसी देश पर सेकंडरी प्रतिबंध लगाते हैं- मान लीजिए कि आप चीन पर रूसी तेल बेचने के लिए कार्रवाई करते हैं, क्योंकि चीन उस तेल को रिफाइन कर रहा है. फिर उस तेल को वैश्विक बाजार में बेच रहा है और जो कोई भी उस तेल को खरीदता है, उसे प्रतिबंधों के बाद तेल के लिए अधिक पैसा देना पड़ेगा, और अगर आपको तेल नहीं मिलता तो फिर तेल के लिए नया ऑप्शन ढूंढना पड़ेगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए, अगर हम सीनेट में प्रस्तावित विधेयक के बारे में बात करते हैं जिसमें चीन और भारत पर 100% टैरिफ लगाने की बात थी तो हमने कई यूरोपीय देशों से सुना है कि इसके उनके लिए क्या मतलब हो सकता हैं. उन्हें भी इस संबंध में कई चिंताएं हैं.'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








