
रिपोर्टिंग के बीच लड़के को क्यों जड़ा था थप्पड़, महिला पत्रकार ने बताई वजह
AajTak
पाकिस्तान में बकरीद के मौके पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को थप्पड़ जड़ने वाली महिला पत्रकार के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ है. अब इस मामले को लेकर महिला पत्रकार का पक्ष सामने आया है. यह महिला पत्रकार लाहौर रंग चैनल की पत्रकार मायरा हाशमी है, जिन्होंने खुद ट्वीट कर लड़के को थप्पड़ मारे जाने की वजह बताई है.
पाकिस्तान में बकरीद के मौके पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को थप्पड़ जड़ने वाली महिला पत्रकार के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ है. अब इस मामले को लेकर महिला पत्रकार का पक्ष सामने आया है.
यह वीडियो नौ जुलाई का है. बकरीद के मौके पर पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं. इसी दौरान भीड़ में खड़े एक लड़के की हरकत से तंग आकर अचानक ही पत्रकार उसे थप्पड़ जड़ देती है. इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
यह महिला 'लाहौर रंग' चैनल की पत्रकार मायरा हाशमी है, जिन्होंने खुद ट्वीट कर लड़के को थप्पड़ मारे जाने की वजह बताई है.
मायरा ने ट्वीट कर कहा, इंटरव्यू के दौरान यह लड़का उस परिवार को परेशान कर रहा था, जिसका मैं इंटरव्यू कर रही थी. इससे परिवार परेशान था. मैंने पहले उस लड़के से प्यार से कहा कि वह ऐसा नहीं करे लेकिन मेरे समझाने के बावजूद उसने मेरी बात नहीं मानी. इसके बाद मैंने उसे लोगों को परेशान करने का और मौका नहीं दिया.
मायरा ने ट्वीट कर बताया है कि किस तरह यह लड़का उस परिवार को प्रताड़ित कर रहा था, जिसका वह इंटरव्यू कर रही थीं.
मोना खान नाम की सोशल मीडिया यूजर ट्वीट कर कहती हैं, आपने बिल्कुल ठीक किया. उपदेश देने वालों को नजरअंदाज करें. ये लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर लेक्चर दे सकते हैं या जज कर सकते हैं. जमीनी हकीकत से जो वाकिफ होता है, वही समझ सकता है.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









