
राहुल वैद्य-दिशा परमार में से कौन नहीं मानता अपनी गलती? सिंगर ने बताया
AajTak
राहुल वैद्य ने बताया कि शादी के बाद उनकी और दिशा परमार की जिंदगी में खास बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दो एक जैसी सोच वाले लोग जब आपस में शादी करते हैं, तो जिंदगी आसान होती है. मैं और दिशा एक जैसे हैं तो हम खुश हैं. शादी के बाद हम दोनों वैसे ही हैं. हमारे अंदर कोई बदलाव नहीं आया है.'
सिंगर राहुल वैद्य इंडिया टुडे के ई-माइंड रॉक्स 2021 का शनिवार को हिस्सा बने. इस इवेंट में राहुल वैद्य मस्तीभरे अंदाज में नजर आए. उन्होंने आरजे लकी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और करियर के बारे में बात की. राहुल ने बताया कि उनके जीवन में शादी करने के बाद क्या बदलाव आए हैं. इसके अलावा उन्होंने रैपिड फायर राउंड में खुलासा किया कि गलती होने पर दोनों में से कौन उसे कुबूल नहीं करता है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












