
राहुल रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, प्रियंका वायनाड से जीतती हैं तो संसद में होंगे परिवार के तीन सदस्य
AajTak
प्रियंका ने कहा, 'मैं वायनाड के लोगों को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी.' उन्होंने कहा, 'मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व कर सकने के लिए बहुत खुश हूं. मैं बस इतना ही कहूंगी कि मैं उन्हें उनकी कमी महसूस नहीं होने दूंगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और केरल की अपनी वायनाड सीट खाली कर देंगे. उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा क्षेत्र से अपनी चुनावी पारी का आगाज करते हुए उपचुनाव लड़ेंगी. यदि प्रियंका उपचुनाव में जीतती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी. साथ ही पहली बार, गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका एक साथ संसद के सदस्य होंगे.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद, राहुल के वायनाड सीट खाली करने और प्रियंका के वहां से उपचुनाव लड़ने से संबंधित निर्णय की घोषणा की. खड़गे और राहुल के अलावा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा बैठक में मौजूद थीं.
भाजपा ने परिवारवाद का आरोप लगाया हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले के लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह परिवारवाद की राजनीति का स्पष्ट मामला है. केंद्र में सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'इससे साबित होता है कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि एक पारिवारिक कंपनी है.'
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राहुल ने वायनाड और रायबरेली, दो सीट पर जीत दर्ज की थी और उन्हें 4 जून को चुनाव परिणाम की घोषणा होने के 14 दिन के भीतर इनमें से एक सीट खाली करनी होगी. खड़गे ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, 'राहुल गांधी दो लोकसभा सीट से जीते हैं लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और हमने निर्णय लिया है कि प्रियंका जी वायनाड से (लोकसभा उपचुनाव) लड़ेंगी.'
उन्होंने कहा, 'हम उन्हें (प्रियंका के) वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए सहमत होने को लेकर धन्यवाद देते हैं.' कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली सहित कई सीट पर पार्टी को जीत दिलाने में प्रियंका के प्रयासों की सराहना की. प्रियंका लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की स्टार प्रचारक थीं और उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था. यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का निर्णय लिया है, खड़गे ने कहा कि इस बारे में निर्णय जल्द ही लिया जाएगा.
हाल में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल से संसद के निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया था. राहुल ने उन्हें फिर से निर्वाचित करने के लिए वायनाड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वह वायनाड का दौरा करना जारी रखेंगे और वहां के लोगों से किये गए सभी वादे पूरे करेंगे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






