
'राहुल गांधी की यात्रा से पहले सीटों का बंटवारा हो गया तो ठीक, वरना...', कांग्रेस के सामने अखिलेश यादव की शर्त!
AajTak
अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने के पहले सीटों का बंटवारा हो गया तो वो भी यात्रा में दिखाई देंगे लेकिन अगर सीटों का बटवारा नहीं हुआ तो सपा नहीं खड़ी दिखाई देगी.
अखिलेश यादव शनिवार को बलिया में थे और बलिया में जिन सवालों के उन्होंने जवाब दिए उन सवालों से उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आना तय है. इस दौरान जब अखिलेश से पूछा गया कि क्या वह उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि अगर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा हो जाएगा तो यात्रा में भी शामिल हो जाएंगे.
बता दें कि, अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि "जिस तरह से राहुल गांधी यहां न्याय यात्रा लेकर आ रहे हैं, क्या लगता है कि ये यात्रा कांग्रेस की यात्रा है या फिर इंडिया गठबंधन यात्रा है"?
राहुल गांधी की यात्रा पर क्या है सपा का रुख? इस पर अखिलेश यादव ने इशारों में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने के पहले सीटों का बंटवारा हो गया तो वो भी यात्रा में दिखाई देंगे लेकिन अगर सीटों का बटवारा नहीं हुआ तो सपा नहीं खड़ी दिखाई देगी. राहुल पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, 'सभी लोग खास करके सभी कैंडिडेट मजबूती के साथ उनकी यात्रा में खड़े दिखाई देंगे. यानी अभी तो ये काँग्रेस की यात्रा है,और हमें उम्मीद है कि जितने भी विपक्ष के दल हैं, जो कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ना चाहते हैं, यात्रा से पहले उनके बीच सभी प्रदेशों की सीट का बंटवारा हो जाएगा, जिससे लड़ाई और मजबूती से लड़ी जा सके"
सभी दल चाहते हैं सीट का बंटवारा पहले होः अखिलेश यादव जब यह सवाल पूछा गया कि क्या यात्रा में आप शामिल होंगे? अखिलेश यादव ने कहा" मैंने आपके सवाल का जवाब दे दिया है. यात्रा हो रही है, अच्छी बात है लेकिन सभी दल ये चाहते हैं कि यात्रा से पहले टिकट बंटवारा हो, सीट बंटवारा हो और जब सीट बंटवारा हो जाएगा तो यात्रा में भी बहुत से लोग अपने आप सहयोग करने निकल पड़ेंगे, क्योंकि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाला होगा पूरी जिम्मेदारी से वहाँ खड़ा दिखाई देगा.
मायावती को लेकर दिया ये जवाब हालांकि, अखिलेश यादव ने मायावती के सवाल पर अलग ही जवाब दिया. जब उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में जिस तरह से इंडिया गठबंधन मायावती को भी जोड़ना चाहता है तो क्या अगर मायावती इस गठबंधन में जुड़ती हैं तो ये इंडिया गठबंधन के लिए किस तरह फायदेमंद होगा? इस पर अखिलेश यादव ने छूटते ही कहा , "उसके बाद का भरोसा आप दिलाओगे. बात भरोसे की है, आप में से कौन भरोसा दिलाएगा? अगर वो आती हैं तो क्या उनके शामिल रहने का भरोसा कौन दिलाएगा.
अफजाल अंसारी को लेकर दिया बड़ा संकेत अखिलेश यादव से जब पूछा गया अफजाल अंसारी के बेटे की शादी में जिस तरह से पूरा समाजवादी पार्टी का कुनबा वहाँ मौजूद था तो ये राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अफजाल अंसारी को गाजीपुर से समाजवादी पांच टिकट देगी. इसमें कितनी सच्चाई है? अखिलेश यादव ने कहा, देखिए सच्चाई और हकीकत में कोई फर्क नहीं. जो आप सोच रहे हैं वही बात है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





